Commercial Advertisment

बेतिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 1 हजार से अधिक लोगों की जांच, मेयर ने कहा…

पश्चिमी चंपारण: पश्चिमी चंपारण के बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने अपने गृह वार्ड में स्थित हजारीमल धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में छपरा के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने लोगों के आंखों की जांच की।

इस दौरान महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चाहे हमारी उम्र कुछ भी हो आंखों की जांच सबके लिए जरूरी है। नियमित नेत्र जांच से हम अपनी दृष्टि और आंखों के स्वास्थ्य की निगरानी कर सकते हैं और रोग का शीघ्र पता लगा सकते हैं। महापौर सिकारिया ने कहा कि आंखों की नियमित जांच से आंखों के विभिन्न रोगों जैसे कि मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रेटीना जनित अन्यान्य रोगों का भी पता लगाया जा सकता है।

चिकित्सा परामर्श के हवाले से उन्होंने बताया कि नेत्र जांच से समस्याओं का शीघ्र पता लग जाने से ही नेत्र रोग का समय पर उपचार संभव हो पाता है जिससे आंखों की रोशनी जाने को पहले ही रोका जा सकता है। वही नगर पार्षद और समाजसेवी रोहित कुमार सिकारिया ने कहा कि आंखों की नियमित नेत्र जांच से आंखों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा सकती है और समस्या के आधार पर रोग का पता लगा कर पहले ही उसका इलाज किया जा सकता है।

महापौर और उनके पति की निजी व्यवस्था से आयोजित निःशुल्क में 1353 महिला पुरुषों की जांच की गई। अभी को जरूरी परामर्श और निःशुल्क दवा मुहैया कराई गई। वही 379 नेत्र रोगियों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  स्कूली बच्चों के परिवहन मामले में पटना DTO ने उठाया बड़ा कदम, दो हजार से अधिक…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...