छठ से पहले चास में गंदगी का अंबार, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप – डीसी ने दिए सख्त निर्देश

Bokaro: छठ पूजा को देखते हुए जिले भर में सफाई अभियान तेज किया जा रहा है, लेकिन चास नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के कई इलाकों में गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। जगह- जगह कूड़े-कचरे का ढेर जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि नगर निगम द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं कराई जा रही।

जल्द ही समाधान का आश्वासनः

इस संबंध में उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और आने वाले दिनों में हालात में सुधार देखने को मिलेगा। डीसी ने बताया कि सफाई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुबह 6 बजे से 9 बजे तक अनिवार्य रूप से सफाई कार्य करें। जरूरत पड़ने पर रात में भी सफाई अभियान चलाया जाए। किसी भी मोहल्ले या सड़क किनारे कचरा जमा न होने दिया जाए।

छठ से पहले चास में गंदगी का अंबार – सफाई अभियान के तहत होगी सफाईः

डीसी ने विशेष रूप से ध्यान दिलाया कि शिवनडीह से आईटीआई मोड़ तक फोरलेन के किनारे प्लास्टिक और अन्य कचरे का बड़ा जमाव है। इसे हटाने के लिए विशेष सफाई योजना बनाई गई है और लक्ष्य रखा गया है कि दिसंबर तक यह पूरा इलाका पूरी तरह साफ हो जाएगा। उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन को भी इस अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

डीसी ने जनता से अपील की:

  • अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें
  • कचरा खुले में न फेंके, केवल कूड़ेदान का ही उपयोग करें
  • साफ-सफाई बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें

रिपोर्टः चुमन कुमार

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...