भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर Patna में शास्त्रीय संगीत महोत्सव का आयोजन

पटना: शहनाई के जादूगर भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी पटना में शास्त्रीय संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा होंगे। कार्यक्रम में बिहार सरकार की कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्द शहनाई वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना शहनाई वादन करेंगे जबकि कौशिकी चटर्जी अपनी सुरीली आवाज से महफ़िल सजाएंगी। प्रसिद्द शहनाई वादक राजेंद्र प्रसन्ना बनारस घराने से हैं जिन्हे वर्ष 2004 में ग्रेमी पुरस्कार से नवाजा गया था।

कौशिकी चटर्जी पटियाला घराने की एक भारतीय शास्त्रीय गायिका हैं। उनके प्रदर्शनों की सूची में शुद्ध शास्त्रीय, ख्याल, दादरा, ठुमरी, भजन और भारतीय संगीत के कई अन्य रूप शामिल हैं। उन्हें एशिया-प्रशांत श्रेणी में विश्व संगीत के लिए 2005 बीबीसी रेडियो 3 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अजय चक्रवर्ती की पुत्री हैं। कौशिकी चक्रवर्ती एक प्रशिक्षित कर्नाटक शास्त्रीय गायिका भी हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-         राज्यपाल ने वार्षिक राष्ट्रीय अंतर-विद्यालय CCCC Cryptic Crossword प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Patna

Patna

Highlights

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...