स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, नए घर में गृह प्रवेश, कई बड़े नेता करेंगे शिरकत

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में नए सरकारी बंगले पर आज गृह प्रवेश है जहां जदयू और भाजपा के कई बड़े नेता पूजा में शामिल होंगे। गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। नीतीश कुमार के साथ जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और ललन सराफ भी साथ में दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार का सरकारी आवास दिल्ली के नौ सुनहरी बाग रोड में है।

अमित शाह भी इसी इलाके में रहते हैं

आपको बता दें कि जिस सुनहरी बाग इलाके में नीतीश कुमार को नया बंगला आवंटित किया गया है, वह दिल्ली के सबसे सुरक्षित और अहम इलाकों में गिना जाता है। यहां देश कई बड़े नेता रहते हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे नाम शामिल हैं। वहीं लुटियंस दिल्ली में सरकारी आवासों को टाइप-1 से टाइप-8 तक वर्गीकृत किया जाता है, जिसमें टाइप-8 सबसे उच्च श्रेणी मानी जाती है। इस श्रेणी के बंगलों का क्षेत्रफल आमतौर पर आठ हजार से 8,500 वर्गफुट तक होता है। इनमें कई बेडरूम, बड़े ड्राइंग और डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, गेराज और आगे-पीछे विशाल लॉन होते हैं।

Nitish Kumar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : JDU प्रदेश कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, जनसुनवाई कार्यक्रम का लिया फीडबैक, दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...