हार्डकोर नक्सली शुकर गंझु चेन्नई से गिरफ्तार

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हार्डकोर नक्सली शुकर गंझु को चेन्नई से गिरफ्तार किया है.

चेन्नई पुलिस के सहयोग से नक्सली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर उसे हजारीबाग लाया गया.

फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है.

हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हजारीबाग के केरेडारी का रहने वाला प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय नक्सली शुकर गंझु पहचान छुपाकर चेन्नई में रहता था.

जैसे ही उसकी खबर मिली वैसे ही एक ऑपरेशन चलाकर चेन्नई पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया.

आरोपी शुकर गंझु रीजनल कमांडर दीपक यादव उर्फ कारु यादव के दस्ते का सक्रिय सदस्य था.

चेन्नई पुलिस के सहयोग से किया गिरफ्तार

एसपी के मुताबिक यह कारु यादव के साथ ही रहता था. शुकर गंझु को एन्नोर चेन्नई से स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया और न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए हजारीबाग लाया गया.

जहां उससे गहन पूछताछ की गई

. पूछताछ के दौरान उसने कारु यादव एवं उसके दस्ते के कांडों में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है.

एसपी के मुताबिक शुकर गंझु पुलिस के साथ तीन नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल रहा है.

विभिन्न थानों में 8 मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक शुकर गंझु पर विभिन्न थानों में 8 मामले दर्ज हैं.

इनमें अंगों, केरेडारी, बड़कागांव आदि थाना क्षेत्र में अपराध शामिल हैं. केरेडारी थाने में ही आरोपी पर 6 मामले दर्ज होने की खबर मिली है.

हजारीबाग एसपी का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी से कारु यादव को बड़ा झटका लगा है.

आने वाले समय में इसे रिमांड पर लिया जाएगा तब अन्य घटनाओं की भी खुलासा होने की संभावना है.

रिपोर्ट : आशिष

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...

Waterproof Rakhi Envelope: झारखंड के डाकघरों में मिलेगा Waterproof Rakhi Envelope,...

रक्षा बंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान। 25 जुलाई से झारखंड के सभी डाकघरों में 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मिलेंगे। रांची...