Top 10 में शामिल एक लाख का इनामी कुख्यात सहयोगी के साथ गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ था फरार

पटना: पटना पुलिस ने जिला में टॉप 10 में शामिल एक लाख रूपये के इनामी अपराधी को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। सिटी एसपी ईस्ट भारत सोनी के अनुसार इन अपराधियों पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी देते हुए पटना सिटी ईस्ट भारत सोनी ने जानकारी दी कि टॉप 10 में शामिल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, पांच कारतूस और मैगजीन बरामद किया है

गिरफ्तार अपराधियों में एक लाख रूपये का इनामी नीरज चौधरी, पियूष कुमार गुप्ता और विवेक पटेल शामिल हैं। नीरज चौधरी के ऊपर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं हैं, पीयूष कुमार गुप्ता के ऊपर 18 मामले दर्ज हैं जबकि विवेक पटेल के ऊपर आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कुख्यात नीरज जेल में पेशी के दौरान पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया था और अलग अलग राज्यों में चुप कर रह रहा था। उसके खिलाफ भागलपुर में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Lateral Entry पर एनडीए में भी विरोध, चिराग और नीतीश की पार्टी…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Top 10 Top 10

Top 10

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...