गया: गया में पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगा कर अपराधियों ने मनरेगा मेट के पति पर जानलेवा हमला किया और पीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गया के घुठिया बायपास के समीप की है। मामले में घायल सोखेंद्र यादव ने बताया कि मेरी पत्नी पूनम देवी चंदौती प्रखंड में मनरेगा मेट में कार्यरत है। सड़क किनारे पौधरोपण का काम चल रहा है।
पहाड़पुर से पौधे मंगाए गए थे जिसे उतरवाने के बाद हम वापस अपने घर जा रहे थे तभी घुठिया बायपास के पहले से मौजूद अपराधियों ने रुकवाया और पुलिस की मुखबिरी की बात कह मारपीट करने लगा। उनलोगों ने लोहे के रॉड से पिटाई की। घायल ने दो नामजद के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Jehanabad में एक और हादसा, 1 का शव बरामद
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Spy
Spy
Highlights



















