Jehanabad में एक और हादसा, 1 का शव बरामद

जहानाबाद: जहानाबाद के मखदुमपुर में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ जहां तीन बच्चे स्नान के दौरान यमुने नदी में डूब गए। तीन बच्चों के नदी में डूबने की खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आनन फानन में लोगों की भारी भीड़ नदी किनारे लग गई। घटना की सूचना पर काफी खोजबीन के बाद एक बच्चे का शव नदी से निकाला जा सका है जबकि दो अन्य की तलाश अभी जारी है।

बताया जाता है कि मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र में पांच बच्चे नदी में स्नान करने गए थे। तीन बच्चा नदी में कूद गया जबकि दो नदी के किनारे ही बैठा हुआ था। नदी में कूदते ही तीनो बच्चा डूबने लगा। तीनो को डूबता देख बाकि के दो बच्चे ने गांव में जा कर लोगों को दी। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण दौड़ कर नदी किनारे पहुंचे लेकिन बच्चों का कोई अता पता नहीं चल सका।

वार्ड सदस्य फिरोज असगर ने बताया कि मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद गोताखोर मौके पर पहुंच कर बच्चों के शव की तलाश में जुट गए जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद एक बच्चे के शव को बाहर निकाला। फ़िलहाल दो अन्य की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें-  आखिर ऐसा क्या किया कि Teacher को छात्र से मांगनी पड़ी माफ़ी, पढ़ें…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Jamtara Hospital Death Protest: गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में...

Jamtara Hospital Death Protest: गुरुवार को जामताड़ा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो...

Chaibasa Treasury Scam: 26 लाख की अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय...

चाईबासा ट्रेजरी घोटाले की CID जांच में राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम सामने आया है। एसपी कार्यालय के DDO कोड के दुरुपयोग से...

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने 5...

NEET Paper Leak Case में CBI ने अदालत को बताया कि लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले...