शराबबंदी के बावजूद कई जिलों में ज़हरीली शराब से दर्जनों की मौत  

 

बेतिया/गोपालगंज/मुजफ्फरपुर : बिहार के अलग अलग जिलों में पिछले 48 घंटे में ज़हरीली शराब ने कहर बरपाया है.

ज़हरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत हो गयी है.

बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गयी है.

हलाकि प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहा है.

ममाले को दबाने के लिए कई शवों को दफ़नाने की कोशीश की जा रही है.

दरअसल, नौतन प्रखंड के दक्षिण तेलुहा गांव में कल रात शराब पीने से आठ लोगों की तबियत बिगड़ गई.

परिजनों ने पहले तो  स्थानीय स्तर पर इनलोगों का इलाज कराना शुरू किया. बाद में जब तबियत और खराब होने लगी तब बेतिया हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई.

शराब से आठ लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया है.

पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर में आठ लोगों की मौत शराब पीने से हुयी थी जिसमें 6 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की थी.

बिहार में ज़हरीली शराब से मरने वालों में 13 गोपालगंज के रहने वाले थे.

अभी भी कई लोगों  की हालत गंभीर बताई जा रही है. 3 लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है.

गोपालगंज में जिन लोगों की शराब पीने से तबीयत बिगड़ी, उनका मोतिहारी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मरने वाले सभी लोग महम्मदपुर थाने के कुशहर, महम्मदपुर, मंगोलपुर, बुचेया और छपरा के मसरख थाने के रसौली गांव के रहने वाले थे.

इन सभी ने मंगलवार को शराब पी थी. इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई थी.

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...

Roopi Soren Last Darshan: मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए...

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी स्थित आवास पर लोगों और नेताओं की भीड़ जुटी है। हेमंत सोरेन ने मां को श्रद्धांजलि...