जहरीली शराब या ठंड ! छपरा में संदिग्ध मौत पर प्रशासन का आया ये बयान

छपरा : जहरीली शराब से हुई मौत मामले को लेकर सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि मृतक की मौत का कारण जहरीली शराब नहीं है. अभी तक प्रशासन के संज्ञान में किसी की भी मौत शराब पीने से नहीं हुई है. जिलाधिकारी ने कहा कि 18 जनवरी को कुछ लोगों के मृत्यु होने की सूचना मिली. इस मामले की जांच की जा रही है. कुल पांच लोगों की मृत्यु हुई है. इन पांचों की मृत्यु कैसे हुई इसकी जांच पड़ताल की जा रही है.

जिलाधिकारी राजेश मीणा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि शराब से मौत की पुष्टि नहीं कर सकते हैं. हालांकि शराब पीने और घटना वाले गांव में शराब कारोबार की सूचना मिली है. इस मामले पर प्रशासन द्वारा गुप्त रूप से कार्रवाई की जा रही है.

दो लोगों का पोस्टमार्टम

उन्होंने कहा कि जब मौत की सूचना प्रशासन को मिली तो प्रशासन ने दो लोगों का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में शराब से मौत की पुष्टि नहीं हुई है. जिन और लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों के द्वारा कहा जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है. इसकी भी हमलोग जांच कर रहे हैं. प्रशासन गुप्त रूप से कार्रवाई कर रही है. जिलाधिकारी ने कहा कि उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम उक्त जगहों पर छापेमारी की है. जहां से शराब की बोतलें बरामद की गई है. अभी तक की जांच से ये पुष्टि नहीं हुई है कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है. इस मामले पर कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. उनलोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

सारण के एसपी ने कहा कि संदिग्ध अवस्था में पांच लोगों की मौत हुई है. दो मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इनकी मौत शराब के सेवन करने से हुई है. इसकी अभी जांच चल रही है. वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिले में और जिले के आसपास के क्षेत्रों सघन जांच अभियान चल रहा है, और लोगों को भी शराबबंदी की जानकारी दी जा रही है. डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जो इस मामले की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि सारण में संदिग्ध परिस्थितियों में पांच लोगों की मौत हो गई है. मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से तरह-तरह की चर्चा है. कोई जहरीली शराब को कारण बता रहे तो कोई ठंड से मौत की बातें कह रहा है. कुछ मृतकों के परिजन भी जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं.

पुलिस-प्रशासन इसे ठंड के कारण हुई मौत बता रहा है. मामला मकेर और अमनौर थाना क्षेत्र के गांवों का है. सभी की मौतें तीन दिनों में हुई है. डीएम राजेश मीणा के निर्देश पर मढ़ौरा एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की.

रिपोर्ट : रंजीत

आखिर बेगूसराय के आसमान से क्यों गिर रहा कौआ और मैना, क्या है इन पक्षियों के मौत की वजह?

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...