देश में रेप की घटनाओं पर नहीं लग रही लगाम, अब कर्नाटक में सरकारी अस्पताल में 65 साल की महिला से हुआ बलात्कार

Desk. देश में रेप की घटनाओं नहीं रुक रही है। अब कर्नाटक में 65 वर्षीय महिला से सरकारी अस्पताल में रेप का मामला सामने आया है। महिला इलाज के लिए अस्पताल आयी थी। इस बीच रात में उसके साथ रेप किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकारी अस्पताल में 65 साल की महिला से रेप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के एक सरकारी अस्पताल के परिसर में 65 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इस मामले में 25 वर्षीय आरोपी, जो इलाज के लिए अस्पताल आया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना बुधवार रात दो बजे की है। महिला एक गांव से इलाज के लिए अस्पताल आई थी। देर हो जाने के कारण उसने रात भर वहीं रुकने का फैसला किया। महिला अस्पताल परिसर में आराम कर रही थी। उसे अकेला पाकर आरोपी इरफान ने उसके साथ बलात्कार किया। वहीं मदद के लिए महिला की चीख-पुकार सुनकर अस्पताल के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को बचाया। उन्होंने भी आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चिक्काबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “महिला इलाज के लिए अस्पताल आई थी। वह अस्पताल परिसर में थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया है।”

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...