Khagaria में अपराधियों ने 2 को मारी गोली, 1 की मौत दूसरा…

खगड़िया: बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं और खुलेआम आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। अपराधियों ने खगड़िया में दो लोगों को गोली मार दी जिसमें एक की मौत इलाज के क्रम में हो गई जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमनी बगडू काली स्थान रोड की है जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी।

मृतक की पहचान अमनी बगडू गांव निवासी रोहित राम के रूप में की गई जबकि घायल दीपक राम है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में घायल दीपक राम ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई रोहित के साथ खगड़िया जा रहा था तभी पहले से घात लगाए तीन चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने घेर लिया।

घेरने का विरोध करने पर उन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें दो को गोली लग गई। घायल ने अमनी के नामचीन अपराधी छबीला यादव पर गोलीबारी का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं पुरानी रंजिश में गोलीबारी की बात सामने आ रही है, फ़िलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

यह भी पढ़ें-  सवाल उठने पर RLJP ने किया साफ, मजबूती के साथ हम…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Khagaria Khagaria

Khagaria

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...