Advertisment

हाथी ने ली एक व्यक्ति की जान, वन विभाग ने दिया मुआवजा

बेरमो (बोकारो) : बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तुलबुल ग्राम में एक व्यक्ति की हाथी ने जान ले ली है.

मृतक का नाम तुलबुल ग्राम निवासी तीजू प्रजापति (60 वर्ष) के रूप में हुई है.

मृतक के परिजन बीजू प्रजापति ने बताया कि उसका भाई तीजू दो दिन से घर नहीं लौटा था. उसकी खोजबीन की जा रही थी.

उसी दौरान तीजू की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में तुलबुल आवासीय आश्रम विद्यालय के कुछ दूर जंगल में पड़ा हुआ मिला.

जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. मौके पर वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

गोमिया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दी.

वन विभाग ने दिया 25 हज़ार का मुआवजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाथी द्वारा तीजू प्रजापति की हुई मौत की जानकारी ली. इसके बाद वन विभाग ने तत्काल 25 हज़ार रुपये का मुआवजा उसके परिजनों को दिया.

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

वहीं सरस्वती देवी हाथी को देखकर भागने के क्रम में गिरकर घायल हो गई थी.

हाथी ने कई किसान के धान को रौंद दिया.

इसके बावजूद भी वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हाथी को दूसरे क्षेत्र में भगाने की सकारात्मक पहल नहीं की।

नतीजतन तीजू प्रजापति हाथी का शिकार हो गया.

वन विभाग हाथियों को गांव की ओर आने से रोकने में नाकामयाब हो रहे हैं.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...