Advertisment

Orchestra में डांस और रील्स के लिए बहकाया था लड़कियों को, गोपालगंज से गायब 5 लड़कियां बरामद

पटना: बीती रात गोपालगंज से गायब हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने राजधानी पटना के पटना जक्शन से बरामद कर लिया है। लड़कियों के साथ ही पुलिस ने उन्हें बहला कर भगाने वाली एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पुरे गिरोह का पता लगाने में जुट गई है। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने सभी लड़कियों का फोन पर पहले ब्रेन वाश किया और फिर उन्हें कोलकाता और दिल्ली ले जा कर जबरन ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाती और रील्स बनवाते।

गिरफ्तार महिला गोपालगंज एक कामनपुरा गांव की रहने वाली है जो अपने घर से पिछले पांच दिनों से अपने पति और बच्चों को छोड़कर गायब है। पुलिस ने बरामद सही लड़कियों का मेडिकल जांच करवा कर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया। बता दें कि गुरुवार को गोपालगंज के एक गांव से एक साथ पांच लड़कियां एक साथ गायब हो गई थी। मामले की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष ने एक टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू कर दी और फिर शुक्रवार को सभी लड़कियों को पटना जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने सभी लड़कियों का ब्रेन वाश फोन पर किया और फिर उन्हें सिवान के बरहड़िया बुलाया। वहां से सभी को बस में लेकर पटना आई और प्लान के अनुसार सभी को दिल्ली या कोलकाता ले जा कर उनसे जबरन ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाती और रील्स बनवाती। फ़िलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      JDU ने बिहार चुनाव से पहले बनाई सुपर टीम, ललन सिंह को नहीं मिली जगह

Orchestra Orchestra Orchestra

Orchestra

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...