उग्रवादी संगठन जेपीसी का दो उग्रवादी गिरफ्तार

चतराः टंडवा पुलिस को केरेडारी, थाना क्षेत्र के नवाखाप से जेपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़े दो अपराधी बसंत कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर कोयला व्यवसायी केशो प्रसाद से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है.

एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों आरोपी केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी गांव का रहने वाला है. आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल और  अलग-अलग कम्पनियों का मोबाइल बरामद किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों ने कोयला व्यवसाई केशो साव से एक लाख रूपये लेवी का मांग की थी. लेवी के लिए लगातार धमकी दी जा रही थी. लेवी देने से इंकार करने पर व्यवसायी का अपहरण की साजिश रची गई थी.

रिपोर्टः सोनु भारती

राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार हुई चर्चा

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...