Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली की सड़कों पर भरोसे की परत: PWD का रिकॉर्ड अभियान, एक दिन में 3,400 गड्ढों की मरम्मत

DESK: दिल्ली की सड़कों को गड्ढा-मुक्त बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक ऐतिहासिक पहल की है। 24 जून को राजधानी में एक ही दिन में 3,400 गड्ढों की मरम्मत कर 1,400 किलोमीटर से अधिक सड़क को सुरक्षित, समतल और मानसून के लिए तैयार किया जाएगा। इस बड़े अभियान की घोषणा PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने की है, जिन्होंने इसे पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव का प्रतीक बताया।

मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सड़कों की मरम्मत नहीं है, बल्कि जनता से किया गया वादा निभाने का दिन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब काम बिना भ्रष्टाचार के होता है, तो सड़कों पर गड्ढे नहीं दिखते। इस अभियान को आम जनता की शिकायतों और सुझावों के आधार पर डिजाइन किया गया है।

अभियान की खास बातें:
1,400 किमी सड़क कवर: मुख्य सड़कें, आंतरिक सड़कें और हाई-रिस्क ज़ोन शामिल।

3,400 गड्ढों की मरम्मत: ड्रोन मैपिंग, सर्वे और शिकायतों के आधार पर चिन्हित।

200+ मेंटेनेंस वैन: हाई-क्वालिटी मरम्मत सामग्री और उपकरणों से लैस।

1000+ कर्मी तैनात: 70 AE, 150 JE, इंजीनियर, सुपरवाइज़र और मज़दूर सक्रिय भूमिका में।

पारदर्शिता और निगरानी:

  • हर गड्ढे की मरम्मत भू-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प फोटो के साथ दस्तावेजित।
  • मंत्री स्वयं जमीनी निरीक्षण करेंगे।

हर जोन में जिम्मेदार अफसर नियुक्त — लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई।

 

भविष्य की योजना:

  • अब तक 150 किमी नई सड़कें बन चुकी हैं, 100 किमी निर्माणाधीन।
  • मार्च 2026 तक 500 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य।
  • मानसून के दौरान भी मेंटेनेंस वैन एक्टिव रहेंगी, ताकि दोबारा गड्ढे न बनें।
  • मरम्मत के बाद गुणवत्ता निरीक्षण अनिवार्य किया गया है।

PWD मंत्री ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं है, बल्कि यह दिल्ली की सड़कों पर ईमानदारी, तकनीक और जवाबदेही की नई कहानी का आरंभ है। उन्होंने कहा कि जब सिस्टम ईमानदार होता है, तो गड्ढे खुद भरने लगते हैं।

 

 

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...