पुलिस की अत्याचार से गरीब व्यापारी हुए परेशान, दिखा रहे हैं वर्दी का रौब

नालंदा : यह वीडियो बिहारशरीफ के मछली मार्केट का है। जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार कुछ पुलिस वाले सड़क किनारे मछली बेच रहे विक्रेताओं के सामान को सड़क से नीचे नाले में फेंक रहे हैं। कुछ फुटपाथी दुकानदार पुलिस से विनती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसे नजरअंदाज करते हुए पुलिस वाले पैरों से उनके सामानों को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक रहे हैं। वहीं विक्रेताओं के द्वारा अपने-अपने सामानों को नाले में उतरकर बटोरते हुए दिख रहें है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से ट्रैफिक रेगुलेट करने को लेकर सड़क किनारे मछली बेचने वाले विक्रेताओं और पुलिस के बीच गतिरोध चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बेहतर ट्रैफिक रेगुलेट करने में सड़क किनारे मछली बेच रहे विक्रेता बाधा बन रहे हैं। वही जबकि इन लोगों को बाजार समिति में वाताअनुकूलित मछली बेचने का स्थल उपलब्ध कराया गया है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी इन लोगों के द्वारा जबरन अपनी दुकानों को सड़क किनारे सजा दिया जाता है। जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है। वहीं वायरल वीडियो के संदर्भ में ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। मामले का पता लगाया जा रहा है।

यह भी देखें :

 

वहीं मछली विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का कहना है कि निगम के द्वारा बाजार समिति में वातानुकूलित स्थल मुहैया कराया गया है। जहां वमुश्किल एक दो गद्दीदार ही अपना व्यवसाय कर सकते हैं। जबकि संघ में कुल 28 गद्दीदार है। इसलिए उन लोगों ने निजी जमीन लीज पर लिया है और गगनदीवान के समीप निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही वे लोग बरसात के बाद रामचंद्रपुर मछली मंडी से शिफ्ट कर जाएंगे। तब तक उन लोगों ने सुबह सात बजे तक मछली बेचने का मोहलत प्रशासन से लिया है। हालांकि कुछ खुदरा विक्रेता सड़क किनारे मछली बेंचते हैं। जिनको आए दिन पुलिस-प्रशासन के द्वारा ट्रैफिक की समस्या की बात कहकर तंग परेशान किया जाता है।

यह भी पढ़े : नालंदा के मेहुदीनगर गांव में पेयजल के लिए हाहाकार 

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...

सीवान-जीरादेई रेल ट्रैक से चोरी हुए 31 पेंड्राल क्लिप बरामद, फरार...

सिवान : सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच किलोमीटर 389/12–14 डाउन लाइन से 31 अदद ERC (पेंड्राल क्लिप) चोरी के मामले का रेलवे सुरक्षा बल (RPF)...

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

वैशाली एक्सप्रेस से 25.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img