इमामगंज गांव में बड़ा हादसा, भरभरा कर गिरी छत, 2 की मौत

नालंदा : नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के इमामगंज गांव में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया। गांव में 60 साल पुराने जर्जर मकान का छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। इस घटना में घर के तीन सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय आशीष कुमार और उसकी दादी फुलिया देवी के रूप में हुई है। वहीं आशीष का छोटा भाई निरंजन कुमार (12 वर्ष) घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

दोनों बच्चे अपनी दादी के साथ सोए हुए थे – परिजन

परिजनों ने बताया कि रात में दोनों बच्चे अपनी दादी के साथ सोए हुए थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ छत भरभराकर गिर गई। जिससे तीनों मलबे में दब गए। शोर सुनकर जब घर के लोग और आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो सभी को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पहले बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान आशीष और उसकी दादी की मौत हो गईं। बताया जाता है कि मकान करीब साठ साल पुराना था।

यह भी पढ़े : बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का खेल जारी, GRP की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...