शराब के पैसे नहीं लौटाया तो बदमाश उठाने लगे बच्ची को, विरोध करने पर कर दी महिला की…

नालंदा: नालंदा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलाबा पंचायत के बड़ी आमर गांव की है जहां अपराधियों ने एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान ग्रामीण मेघन मांझी की पत्नी संजू देवी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना के संबंध में मृतिका के भतीजा मनोज मांझी ने बताया कि मृतिका के पति ने कुछ बदमाशों के साथ दो या तीन सौ रूपये की शराब पी थी। वह रूपये नहीं वापस नहीं लौटाने पर तीन चार की संख्या में बदमाश घर पर चढ़ गये और उसकी बच्ची का हाथ पकड़ कर ले जाने की कोशिश करने लगे। महिला ने जब उसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोलीबारी की जिसमें महिला की मौत हो गई। महिला की हत्या करने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले।

यह भी पढ़ें – गोली के बदले पुलिस भी मारेगी गोली, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ से बिहार के अपराधियों में खौफ का माहौल…

घटना की सूचना पर कल्याण बीघा और हरनौत थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में कल्याण बीघा थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि चंडी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव के बदमाशों ने गोली मार कर महिला की हत्या की है। फ़िलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मतदाताओं को MDV बतायेगा इवीएम और वीवी पैट के बारे में, डीएम ने रवाना किया…

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...