रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा आवास पर CM हेमंत सोरेन का आगमन, प्रशासन अलर्ट

जमशेदपुर: झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को उनके जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पहुंचने वाले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे और संवेदना प्रकट करेंगे।

सीएम के दौरे को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। घोड़ाबांधा आवास पर मंगलवार सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर जमशेदपुर के डीडीसी नागेंद्र पासवान, सिटी एसपी कुमार शिवासी और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंच चुकी है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सुबह 12:10 बजे कांके आवास से रवाना होंगे और 12:35 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर के लिए उड़ान भरेंगे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 1:00 बजे सुनारी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसके बाद 1:10 बजे वे सीधे घोड़ाबांधा के लिए रवाना होंगे और 1:20 बजे स्व. रामदास सोरेन के आवास पहुंचेंगे।

आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री सबसे पहले स्वर्गीय रामदास सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वे उनके परिवार से मिलेंगे। इस दौरान रामदास सोरेन की पत्नी सूरज मनी सोरेन, बड़े बेटे सोमेश सोरेन, मजले बेटे रोबिन सोरेन, बेटी रेणु सोरेन और दामाद अर्जुन हेमरम भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा भावुक माहौल में हो रहा है क्योंकि 15 अगस्त को उनके पिता और झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन के संस्कार भोज के दिन ही शाम में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन की खबर आई थी। 16 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार घोड़ाबांधा में ही किया गया था। उसके बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री वहां पहुंचकर परिवार से मिलेंगे।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती है।

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...