Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

वसूला जा रहा मनमाना किराया: रांची से पटना जानेवालों से वसूला जा रहा मनमाना किराया, बस ऑपरेटरों ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें

छठ पर्व पर रांची से पटना जानेवालों की जेब पर बोझ बढ़ा। बस ऑपरेटरों ने किराया 500 से बढ़ाकर 2500 तक किया, परिवहन विभाग ने जांच के निर्देश दिए। वसूला जा रहा मनमाना किराया रांची: छठ महापर्व पर अपने घर लौट रहे यात्रियों की जेबें इस बार बस ऑपरेटरों की मनमानी से खाली हो रही हैं। रांची से पटना और बिहार के अन्य जिलों के लिए चलने वाली बसों का किराया हर दिन बदल रहा है। यात्रियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट लेने के बावजूद तय दर से कई गुना अधिक किराया देना पड़ रहा है। आम दिनों...

अररिया नर्सिग होम से नवजात की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, बच्चा बरामद, महिला गिरफ्तार

अररिया नर्सिग होम से नवजात की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, बच्चा बरामद, महिला गिरफ्तार अररिया : नर्सिंग होम से बच्चा हुए नवजात बच्चा गायब मामले में नगर थाना पुलिस घटना का उद्भेदन करते नवजात बच्चा को सकुशल एनएच 27 करियात कैंप के समीप पुर्णिया से पटना जा रही बस बरामद किया है। पुलिस ने मौके मुन्नी खातुन नामक महिला को गिरफ्तार किया है।एसपी अंजनी कुमार ने बताया की शहर के एक नर्सिंग होम से एक नवजात बच्चा गायब करने का मामला सामने आया था। इसको लेकर बच्चा के पिता ने नगर थाना में दो नामजद के विरूद्ध प्राथमिक...

चुनाव प्रचार में मंच से गिरे बाहुबली अनंत सिंह, मची भगदड़

चुनाव प्रचार में मंच से गिरे बाहुबली अनंत सिंह, मची भगदड़ मोकामा : विधानसभा चुनाव में दो बाहुबलियों अनंत कुमार सिंह और सूरजभान सिंह के बीच भीषण सियासी संग्राम छिड़ गया है। मंच से लगे जिंदाबाद के नारे तो अनंत सिह धड़ाम से गिरे।बताया जा रहा है कि मोकामा के पूर्वी इलाके में अनंत सिंह का तूफान संपर्क अभियान चल रहा था। पूर्व विधायक जब रामपुर-डूमरा गांव पहुंचे तो समर्थकों ने पूर्व विधायक से जनता को संबोधित करने का अनुरोध किया। मौसम चुनावी माहौल का है तो उम्मीदवार भाषण देने का कोई अवसर कैसे नकार सकता है।भाषण और नारेबाजी के...

Breaking : हिमंता ने हेमंत सरकार पर बोला धावा, झारखंड में सरकार नहीं डिक्टेटरशिप चल रहा है…

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Breaking

Ranchi : रांची पहुंचने के बाद असम के सीएम और झारखंड में विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है। राज्य के युवा अपने अधिकार के लिए जन आक्रोश रैली निकालती है और सरकार युवाओं पर लाठियां, आंसू गैस फेक रही हैं। राज्य की हालत ऐसी है कि यहां कोई सरकार से सवाल तक नहीं पूछ सकते।

Breaking : जालियांवाला बाग में भी ऐसा एफआईआर नहीं हुआ था

सरकार ने भाजपा के 55 नेताओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है इससे भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन 12000 अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर किया गया हैं। जिसमे नॉन बेल की धारा लगाई गई है। सरकार इसके माध्यम से अब वैसे युवाओं को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है जो भी सरकार के खिलाफ सवाल उठाएगा। जालियांवाला बाग में भी ऐसा एफआईआर नहीं हुआ था। डीजीपी से आग्रह है कि इतना भी तेल न लगाएं। सरकार से आग्रह है कि सरकार लिमिट क्रॉस न करे। ऐसा कोई भी उदाहरण देश में नही है।

वर्तमान डीजीपी के अंदर चुनाव संभव नहीं होगा

उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग से राज्य के वर्तमान डीजीपी के अंदर चुनाव संभव नहीं होगा। सरकार ने जनता से वादा किया था और जब जनता पूछ रही तो उनके खिलाफ अज्ञात एफआईआर किया गया। झारखंड में सरकार नही डिक्टेटर शिप चल रहा हैं। सरकार 12000 का नाम बताए। जेएमएम ने कहा कि 23 अगस्त को 5000 लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया रहे थे, तो डीजीपी बताए कि बाकी के 7000 लोग कौन है।

ये भी पढ़ें- Breaking : हिमंता का सीएम हेमंत पर तंज, हमको तो नहीं मिला आपको मिला क्या ? 

उन्होंने कहा कि भारत में कानून का राज है। डीजीपी को चैलेंज है कि तीन दिन के अंदर 12000 का नाम बताएं। भारत में आंदोलन करने का अधिकार सबको है। भाजपा फिर से जवाब मांगने सितंबर में आएंगे। भाजपा न्यायालय जाएगी और शाहिद निर्मल महतो के शहीद स्थल पर भी जाकर सरकार से जवाब मांगेंगे। सरकार ने जो भी वादा किये है वो सरकार को देना ही होगा। हेमंत सोरेन को सोने नहीं दूंगा, जागने नहीं दूंगा।

Related Posts

वसूला जा रहा मनमाना किराया: रांची से पटना जानेवालों से वसूला...

छठ पर्व पर रांची से पटना जानेवालों की जेब पर बोझ बढ़ा। बस ऑपरेटरों ने किराया 500 से बढ़ाकर 2500 तक किया, परिवहन विभाग...

झारखंड पुलिस ने मांगी रिपोर्ट: January 2024 से August 2025 तक...

झारखंड पुलिस ने मांगी रिपोर्ट रांची: झारखंड पुलिस ने राज्यभर में सक्रिय जमीन माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस...

PDS Scheme Update: Jharkhand Sarkar 67 Lakh गरीब परिवारों को देगी...

झारखंड सरकार हर महीने 67 लाख गरीब परिवारों को एक लीटर सरसों तेल देगी। प्रस्ताव कैबिनेट के पास, सोयाबीन-बड़ी योजना अभी अटकी।PDS Scheme Update...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel