राजस्थान के बाड़मेर में संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बाड़मेर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने रविवार को राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर से एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध खुद को पाकिस्तान के खरोड़ी जिले के आकली गांव का बता रहा है। फिलहाल बीएसएफ द्वारा संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।

बाड़मेर में संदिग्ध पाकिस्तानी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध पाकिस्तानी 24 और 25 अगस्त की दरमियानी रात को पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुआ था। नियमित गश्त और निगरानी जांच के दौरान अधिकारियों को पैरों के निशान मिले, जिसके बाद एक तलाशी अभियान चलाया गया। इसके बाद बीएसएफ की टीम सेडवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के जादपा गांव में पहुंची। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है।

वहीं प्रधानमंत्री के क्षेत्र दौरे के बीच विशेषज्ञ इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक मान रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जब भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगी हुई है तो कोई सीमा कैसे पार कर सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने इस तरह के प्रयासों को ‘ड्राई रन’ अभ्यास का हिस्सा होने की संभावना से इंकार नहीं किया है।

इससे पहले सितंबर 2019 में सांघड़ जिले के धोरानाडा गांव के लक्ष्मण लाल कोली के बेटे भालचंद के रूप में पहचाने जाने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ पार करने के बाद बीएसएफ ने गिरफ्तार किया था।

इससे पहले जनवरी 2016 में एक और संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक, जिसकी पहचान पाकिस्तान के मीठी जिले से साबिर अली के रूप में हुई थी, जिसो को बीएसएफ ने कालरे का ताला गांव के पास से गिरफ्तार किया था। अली ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली थी, लेकिन भारतीय सीमा पर लगी बाड़ को पार नहीं किया था। पूछताछ के दौरान वह मानसिक रूप से परेशान पाया गया और बाद में उसे पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।

वहीं 2014 में एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने इस रास्ते से भारत में तस्करी कर लाई जा रही ड्रग्स और नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद की थी।

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...