Advertisement
Advertisement

चांडिल डैम में विमान हादसे का मलबा देर रात खोज लिया गया

चांडिल: सरायकेला जिले के चांडिल डैम में बीते मंगलवार को हुए विमान हादसे का मलबा देर रात खोज लिया गया है। अल्केमिस्ट एविएशन के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से भारतीय नौसेना की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें अब सफलता मिली है।

बीते मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे अल्केमिस्ट एविएशन के विमान की दुर्घटना के बाद से भारतीय नौसेना की टीम चांडिल डैम में विमान के मलबे की खोज में जुटी थी। यह विमान अधिक वजन की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। सोमवार को चिन्हित लोकेशन पर पहुंचने के बाद नौसेना की टीम ने गहन सर्च ऑपरेशन चलाया और मलबे को चांडिल डैम के अंदर घुसकर ढूंढने में सफल रही।

मलबा चांडिल डैम के गहरे पानी में मिला। इसे दुर्घटनास्थल से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर जलाशय से बाहर निकाला गया। अब मलबे को क्रेन के सहारे ट्रक पर चढ़ाकर जमशेदपुर ले जाया जाएगा। इस सर्च ऑपरेशन में भारतीय नौसेना की टेक्निकल टीम ने बारीकी से कार्य किया और उन्हें इस कठिन मिशन में सफलता मिली।

 

Commercial Advertisment

Patna Hospital Child Death: पटना सिटी में मासूम की मौत पर...

Patna Hospital Child Death: पटना सिटी में अस्पताल में भर्ती आठ माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट...

PM Modi Bihar Visit: 21 नवंबर को वैशाली पहुंचेंगे पीएम मोदी,...

PM Modi Bihar Visit, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तैयारियां तेज...

Lucknow Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैसे हुआ हादसा? यात्रियों से...

Lucknow Bus Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दूसरे दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहान रोड स्थित...