रेलवे में जॉब लगने से पहले ही ट्रेन में करने लगा टिकट चेकिंग, खबर लगते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

दरभंगा. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पता चला कि एक फर्जी टीटीई ट्रेन संख्या 13212 में टिकट चेक कर रहा है। इसकी जानकारी लगते ही रेलवे प्रशासन एक्शन में आया और आरोपी को धर दबोचा। हालांकि आरोपी ने टिकट चेकिंग करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वे वैसे ही आया था। वह रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

दरभंगा में फर्जी टीटीई गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, फर्जी टीटीई समस्तीपुर से ट्रेन संख्या 13212 पर चढ़ा और यात्रियों का टिकट जांच करने लगा। इसी क्रम में एक यात्री को शंका हुई। उसने उसकी फोटो खींची और इस मामले की जानकारी रेल प्रशासन को दी। इस सूचना के सत्यापन करने के बाद टाइगर स्क्वाड के चंद्र किशोर यादव और धर्मेद्र कुमार ने त्वरित करवाई करते हुए दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहा है आरोपी

जानकारी के अनुसार, फर्जी टीटीई की पहचान अखिल चौधरी के रूप में हुई है। रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना 26 अगस्त को ही दी गई थी। इसके बाद से प्रशासन सजग तौर पर सूचना सत्यापन और इस तरह के असाजिक तत्व पर नजर बनाए हुए था। इसी क्रम में आज मंगलवार को दरभंगा स्टेशन से इसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं पकड़े फर्जी टीटी ने कहा कि वह रेलवे की तैयारी कर रहा है और उसकी इच्छा रेलवे ड्राइवर बनने की है। हालांकि उसने अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा कि वह स्टेशन आया था। वह टिकट चेक नहीं कर रहा था।

बस ऐसे ही आया था। इस संदर्भ में समस्तीपुर मंडल के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि हम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानते हैं और इस प्रकार के किसी भी अनुचित कार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। आपका सहयोग हमें बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने में सहायता प्रदान करता है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img