Jamtara : बदल रही ही पुलिसिंग व्यवस्था, अब महिला थाना में आने वाली पीड़िता को दिया जा रहा है…

Jamtara : जामताड़ा जिला में पुलिस की कार्यशैली में बदलाव नजर आने लगा है। बेहतर पुलिसिंग की पहल शुरू की गई है। जिसका असर सबसे पहले महिला थाना में देखने को मिल रहा है। महिला थाना की कार्यशैली अब बदलाव आने लगा है। यह परिवर्तन पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर देखा जा रहा है।

यहां आने वाली पीड़िताओं को एक सहज और अनुकूल वातावरण देने की दिशा में पहल की गई है। जहां आते ही पीड़िता से सवाल जवाब नहीं किया जाएगा। बल्कि उन्हें बिठाया जाएगा उन्हें पानी, चाय इत्यादि मुहैया कराया जाएगा। उसके बाद उनके सहज होने के बाद ही उनसे उनके समस्याओं के बारे में पूछताछ की जाएगी। ऐसा ही नजारा आज महिला थाना में देखने को भी मिला।

एक महिला घरेलू हिंसा का मामला लेकर पहुंची थाना

घरेलू हिंसा के मामले में पीड़ित एक महिला अपने बच्चों के साथ महिला थाना पहुंची थी। जहां उनकी शिकायत सुनने से पहले उन्हें पानी पिलाया गया फिर चाय पिलाई गई। उसके बाद उनके सहज होने पर उनसे पूछताछ कर उनकी समस्या को समझा और सुना गया। समस्या जानने के बाद महिला थाना प्रभारी ने उन्हें कुछ निर्देश दिए और उनके आवेदन पर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सनी लियोनी ने गर्म किया राजधानी के माहौल को और फिर… 

पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक के इस निर्देश के पीछे का उद्देश्य है कि महिला अपने अधिकार के प्रति तथा सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के प्रति जागरूक हो सके। इस दौरान महिलाओं को टोल फ्री नंबर, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर, डायल 112 इत्यादि के बारे में भी जागरूक किया गया। आगे भी यह जागरूकता अभियान जारी रहेगी।

Saffrn

Trending News

क्रिकेट मैदान के बाद जिंदगी की नई पिच पर उतरेंगे आकाशदीप,...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर अपनी...

कैमरे में खुशियां कैद करने वाला बना मौत का शिकार, गला...

कटिहार : कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। शादी-विवाह और खुशी के आयोजनों...

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...

सीवान-जीरादेई रेल ट्रैक से चोरी हुए 31 पेंड्राल क्लिप बरामद, फरार...

सिवान : सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच किलोमीटर 389/12–14 डाउन लाइन से 31 अदद ERC (पेंड्राल क्लिप) चोरी के मामले का रेलवे सुरक्षा बल (RPF)...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img