बाइक से जा रहे दंपति को अपराधियों ने मारी गोली, महिला की मौत

गया : बड़ी खबर गया से आ रही है जहां बाइक से जा रहे दंपति को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया जहां बाइक पर बैठी महिला की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान चाकंद थाना क्षेत्र के सोधना गांव की रहने वाली अमीषा कुमारी के रूप में हुई है। घटना चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा के समीप कुकरा पुल के पास हुई है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते हैं चंदौती थाना सहित कई थाने के पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं एफएसएल की टीम भी पहुंच कर छानबीन कर रही है। फिलहाल मृतक के पति ने जहानाबाद के रहने वाले जितेंद्र कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक महिला के पति विजय कुमार ने बताया कि पूर्व में हम लोग जहानाबाद में एक किराए के मकान में रहते थे और आरोपी जितेंद्र कुमार भी साथ मे रहता था। जब वहां से हम लोग किराए के मकान को खाली करना चाहा तो जितेंद्र कुमार खाली करने के लिए मना करता था। आरोपी जितेंद्र कहता था कि साथ में रहो, कमरा खाली करोगे तो गोली मार देंगे। मृतक पति ने बताया कि फिलहाल हम लोग चाकन्द पंचायत के सोधना गांव में रह रहे थे और एक दुकान चलाते थे। किसी काम से हम लोग गया आ रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया। उन्होंने आशंका जताया है कि गोली हमें मारने के लिए चलाई गई थी लेकिन गोली हमारी पत्नी को लग गई। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी जावेद अंसारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के पति से बयान लिया जाएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : लूटने वाला गिरोह का गया पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...