Advertisment

Giridih : एक साथ उठी बाप-बेटे की अर्थी, इस दर्दनाक हादसे में….

Giridih : गिरिडीह के गावां प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित चौधरी टोला में हुए एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को एक घर की दीवार अचानक से धराशायी हो गयी। घटना में  महावीर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Giridih : पिता की मौत के सदमे में बेटे की भी मौत

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग और परिजन आनन-फानन में मलबा हटाकर महावीर चौधरी को इलाज के लिए कोडरमा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद देर रात को परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। मौके पर पड़ोसियों ने मिलकर शव को वाहन से उतारा। वहीं शव को उतारने के ठीक बाद शव को उतारने में शामिल पुत्र बिट्टू भी गहरे सदमे में आ गया और घर पहुंचते ही उसकी स्थिति बिगड़ी और उसने भी दम तोड़ दिया।

Giridih : परिजनों में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा

घटना से परिजनों में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं गांव में मातम का माहौल छा गया है। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव मृतकों के घर पहुंचें और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। इस दरम्यान उन्होंने दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग भी किया। साथ ही वरीय अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को हर मदद संभव देने की अपील की।

ये भी पढ़े-  Pakur Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर अपराधी गिरफ्तार, इस मामले में… 

वहीं घटना की सूचना पर पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी भी मृतक के परिजनों से मिले और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद बुधवार को गांव में एक साथ दो अर्थियां उठी और अंतिम संस्कार किया गया। लोगों के करून रुदन से सभी की आंखें भर आई।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...