गिरिराज ने कहा- संविधान में कहीं भी वक्फ बोर्ड संवैधानिक नहीं

पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वक्फ बोर्ड असंवैधानिक है। गिरिराज सिंह ने कहा कि संविधान में कहीं भी वक्फ बोर्ड संवैधानिक नहीं है। गिरिराज ने कहा कि आज आप देख लीजिए किस तरीके से सीएम ममता बनर्जी बंगाल में खेल-खेल रही है। वह पूरी तरीके से बंगाल में उस व्यक्ति के साथ खड़ी हैं जो बेटी के बलात्कारी है। राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव उन्हीं के साथ खड़े हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव भी उन्हीं के साथ खड़े हैं। ममता बनर्जी हार चुकी है और यही कारण है कि लोकतांत्रिक भाषा बोल रही है। गिरिराज ने स्पष्ट कहा कि जिस तरीके से यह लोग भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस के नेता बोल चुके हैं कि भारत को बांग्लादेश बना देंगे और यह लोग भारत को जला देने वाले लोग हैं। ममता के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें। गिरिराज ने कहा कि अब आप समझिए जिस तरीके से साउथ कोरिया के शासक विपक्ष को नहीं देखना चाहते। इस तरीके से ममता बनर्जी भी बंगाल में विपक्ष को नहीं देखना चाहती है।

यह भी देखें :

बंगाल में अत्याचार का तांडव कर रही हैं ममता बनर्जी – सिग्रीवाल

बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी बिहार और बंगाल को जलाने की बात कह रही हैं। बंगाल जल रहा है और वह अत्याचार का तांडव कर रही हैं। वहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कोई भी लोग सुरक्षित नहीं है। वह स्वयं यह सब कर रही है उसके वजह से बिहार जल जाए। उनको बिहार की ताकत का एहसास नहीं है। बिहार अमन चैन और शांति की भूमि है। जो जलने और जलाने वाली भूमि नहीं है। जो जलाने का प्रयास करता है वह स्वयं जल जाता है।

MP J Sigriwal 22Scope News
बंगाल में अत्याचार का तांडव कर रही हैं ममता बनर्जी – सिग्रीवाल

यह भी पढ़े : कोलकाता रे’प मामला : ममता पर भड़के गिरिराज, कहा- बंगाल बनेगा दूसरा बांग्लादेश !

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...