गिरिराज का चिराग पर तंज, कहा- स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे हैं

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर तंज कसा है। गिरिराज ने कहा कि बिहार की जनता सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जानती है और यही एनडीए के असली चेहरे हैं। दरअसल, गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए चिराग पासवान पर भी निशाना साधा है। गिरिराज ने कहा कि कुछ लोग आज मजबूत सीट लेकर स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे हैं। लेकिन, 2010 के बिहार चुनाव में एनडीए ने इतिहास रचा था।

DIARCH Group 22Scope News

गिरिराज ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ‘फील गुड’ या दिखावे की राजनीति से दूर रहें

गिरिराज सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ‘फील गुड’ या दिखावे की राजनीति से दूर रहें और अपने संगठन और जनता की आवाज को महत्व दें। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीजेपी को एक तरह से वार्निंग देते हुए बयान दिया है कि बिहार में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ही चेहरे हैं। उन्होंने कहा कि जनता नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को जानती है। गिरिराज ने बीजेपी को सलाह दी कि फील गुड से दूर रहना चाहिए और अपने कार्यकर्ताओं की आवाज सुननी चाहिए।

यह भी देखें :

गिरिराज ने X के जरिए लिखा- ये होता है असली स्ट्राइक रेट

गिरिराज सिंह ने एक्स के जरिए लिखा कि ये होता है असली स्ट्राइक रेट। आज मजबूत सीट लेकर स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे हैं। 2010 के बिहार चुनाव में एनडीए ने इतिहास रचा था। 243 में से जीतीं 206 सीटें। जदयू ने 141 में से 115 सीटें जीतीं, स्ट्राइक रेट 81 फीसदी। बीजेपी ने 102 में से 91 सीटें जीतीं, स्ट्राइक रेट 89 फीसदी। इतनी प्रचंड जीत बिहार की राजनीति में फिर कभी नहीं दोहराई गई। तब भी धर्मेंद्र प्रधान प्रभारी थे आज भी प्रभारी हैं।

यह भी पढ़े : NDA की पटना में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, BJP-JDU में कुछ सीटों पर सहमति नहीं

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...