जमकर भिड़े सहायक व प्रधान शिक्षक, नाराज छात्रों ने सड़क को किया जाम

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटाड प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वी पकुहवा में मध्यांतर के समय हेड मास्टर सतेंद्र कुमार और सहायक शिक्षक सुनील कुमार के बीच हुई मारपीट से नाराज छात्रों ने बेतिया-मैनाटाड़ मुख्य पथ को विद्यालय के सामने जामकर दिया। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने छात्रों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया और बच्चों को विद्यालय में लेकर गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्यांतर के समय सहायक शिक्षक सुनील कुमार सहित तीन-चार अन्य शिक्षक खाना खा रहे थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार आए और बोले कि पहले छात्र-छात्राओं को खाना खा लेने दीजिए उसके बाद आप लोग खाना खाईएगा। उन्होंने सहायक शिक्षकों के छात्रों से पहले खाना खाने का विरोध किया। इसी पर सहायक शिक्षक सुनील कुमार आगबबूला हो गया और प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार से भिड़ गए। मारपीट के दौरान प्रधानाध्यापक को मुंह पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका इलाज हुआ।

वहीं सड़क जाम और विद्यालय में हंगामा को लेकर काफी संख्या में अभिभावक भी विद्यालय में पहुंच गए। सहायक शिक्षक सुनील कुमार के द्वारा प्रधानाध्यापक को मारकर घायल करने के मामले से नाराज अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक सुनील कुमार की जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने सहायक शिक्षक सुनील कुमार को आक्रोशित अभिभावकों से बचाकर उपरी मंजिल पर भेजा। वहीं विद्यालय के छात्र रिजवान आलम, समीर आलम, श्याम कुमार, छात्रा निशा कुमारी, रंजीत कुमार और नूर आलम आदि ने बताया कि विद्यालय में संसाधनों की काफी कमी है। भीषण गर्मी में पंखे की कमी है। पंखे नहीं रहने के कारण पढ़ने में काफी परेशानी होती है। शौचालय है लेकिन साफ-सफाई नहीं रहता है। शौचालय रहते हुए हम लोगों को खेतों की तरफ जाना पड़ता है। स्वच्छ पानी पीने की सुविधा नहीं है।

यह भी देखें :

वही बीईओ कृष्णा कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी हमें भी मिली है। मैं विद्यालय जा रही हूं। मामले की जांच कर जो भी दोषी शिक्षक होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा। विद्यालय में यह मारपीट का मामला कहीं से बर्दाश्त योग्य नहीं है। उधर, विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मेरे द्वारा डीपीओ स्थापना को फोन कर सारी मामले की जानकारी देकर जांच करते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़े : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...