Reliance की ऑनलाइन एजीएम से कनेक्ट हुए रिकॉर्ड 5.52 लाख लोग…

New Delhi : अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज की ऑनलाइन वार्षिक आम बैठक में 5 लाख 52 हजार से अधिक शेयरधारकों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में एजीएम में शामिल हो कर शेयरधारकों ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। पिछला रिकॉर्ड 2023 में हुई एजीएम का था, जिसमें करीब 4 लाख 30 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। 2022 में यह संख्या 3 लाख 90 हजार रही थी। कोविड महामारी के समय से ही कंपनी वर्चुअल एजीएम करती आ रही है।

Reliance : वीडियो कॉलिंग ऐप जियोमीट पर हुई एजीएम मीट

लाखों की तादाद में शेयरधारक, घर बैठे कंपनी की आमसभा में भाग ले सकें इसके लिए कंपनी ने कई बड़े तकनीकी इंतजाम किए थे। वीडियो कॉलिंग ऐप ‘जियोमीट’ पर हुई कंपनी की एजीएम में मूक बधिरों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी। कंपनी की ओर से शेयरधारकों के समक्ष जो प्रस्ताव रखे गए वे सभी सांकेतिक भाषा में उपलब्ध थे। इसके अलावा रिलायंस ने एक चैटबॉट नंबर भी जारी किया, जिस पर शेयरहोल्डर्स व अन्य लोग अपने सवालों के जवाब जान सकते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने कहा कि “अधिक से अधिक शेयरधारकों का एजीएम में शामिल होना, कंपनी में शेयरधारकों के विश्वास को दिखाता है। 5 लाख 52 हजार से अधिक लोगों का जियोमीट पर जुड़ना देश ही नही विश्व के लिए भी एक उपलब्धि है। हमारी टेक्निकल टीमें दिन रात इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी रहीं“

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...