बैरिया पुलिस ने बरामद की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और एक बाइक

बेतिया : बेतिया जिला के बैरिया थाना क्षेत्र के ताधवानंदपुर पंचायत अंतर्गत डिही श्मशान घाट के पास से बैरिया पुलिस ने 103 लीटर अंग्रेजी शराब और एक हीरो होंडा बाइक को जब्त किया है। बता दें कि बैरिया पुलिस को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी यूपी से शराब लेकर पोखरिया से ताधवानंदपुर होकर दो व्यक्ति बोरे में शराब लेकर हड़ई पुल के तरफ जा रहे हैं। तभी बैरिया थाना में पद स्थापित एएसआई सर्वेश कुमार ने अपने दलबल के साथ पीछा किया तो शराब कारोबारी बाइक और शराब छोड़कर पुलिस को चकमा देकर मनियारी नदी का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में भाग गए।

बैरिया थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश से दियारा के रास्ते नदी पार कर पोखरिया होते शराब धंधेबाज शराब की बड़ी खेप लेकर एक बाइक से आ रहा है। तभी त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। डिही श्मशान घाट मनियारी नदी के पास से एक बाइक और 103 लीटर अंग्रेजी शराब छोड़कर शराब कारोबारी भाग गए। दो अज्ञात शराब कारोबारी के ऊपर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़े : जमकर भिड़े सहायक व प्रधान शिक्षक, नाराज छात्रों ने सड़क को किया जाम

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...