अवैध संबंध बना विधवा की हत्या का कारण, प्रेमी हुआ गिरफ्तार

दरभंगा : अवैध संबंध  – जिले के जाले थाना क्षेत्र में विधवा महिला हत्याकांड का दरभंगा पुलिस ने पांच दिन के अंदर सफल उद्भेदन कर हत्यारे मो. शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोपी मो. शाहनवाज का मृतिका विधवा सुनीता देवी से अवैध संबंध था। इसी बीच शाहनवाज की शादी परिवार वालो ने तय कर दिया। शादी तय होने के बाद मो. शाहनवाज को यह डर सताने लगा की कही उनके अवैध संबंघ को महिला किसी दूसरी जगह न बोल दे। जिससे उसकी शादी टूट जाए।

अवैध संबंध बना विधवा की हत्या का कारण :

इसी डर की वजह से मो शाहनवाज ने पहले महिला से दूरी बनाना शुरू किया। लेकिन विधवा महिला शाहनवाज से दूर नहीं होना चाह रही थी। ऐसे में शहनावज ने महिला की हत्या की योजना बनाई और फिर बाजार से एक रस्सी खरीदी। इसके बाद 25 अगस्त की शाम महिला को मिलने अपने पास एक आम के बगीचे में बुलाया। जहां मो. शानवाज ने पहले महिला की गर्दन मरोरी। फिर रस्सी से महिला का गर्दन घोट कर उसकी हत्या कर दी और शव को छोड़ वह से फरार हो गया था।

यह भी देखें :

वहीं नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ ज्योति कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में वैज्ञानिक तरीके एवं कॉल डिटेल्स के आधार पर अनुसंधान टीम हत्यारे तक पहुंच गई और आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। तथा उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए रस्से को भी पुलिस ने बगल के तालाब से बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़े : Darbhanga रेलवे स्टेशन से फर्जी TTE गि’रफ्तार, रेलवे की नौकरी की करता है तैयारी

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

 

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...