बिजली के चपेट में आने से किसान की मौत

मोतिहारी : पटवन कर रहे किसान की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में बारिश नहीं होने से परेशान खेत में मोटर से पटवन कर रहे एक किसान की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लौखान गांव की बताई जा रही है। मृत किसान की पहचान लक्ष्मीपुर लौखान निवासी हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव के 32 वर्षीय पुत्र शशिभूषण कुमार के रूप में की गई हैं। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम की करवाई में जुट गई हैं।

इधर, घटना के बाद मृतक के घर पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छह भाइयों व एक बहन में 5वें नंबर पर था। उसके दो पुत्र आठ वर्ष व छह वर्ष के है। वहीं मृतक शशिभूषण खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। उसके नहीं रहने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की पुष्टि करते थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि बिजली के चपेट में आने से किसान की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, फेक करेंसी जब्त

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...