Bokaro : आधी रात में मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, तोड़फोड़ और…

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर में बीती रात एक चोर ने मंदिर का 6 ताला तोड़कर हजारों रुपयों की चोरी कर ली। घटना के बारे में मंदिर के पुजारी विकास कुमार ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक करने पर पता चल रहा है कि रात के 1:09 मिनट पर एक चोर साइकिल से आ रहा है।

Bokaro : मंदिर में तोड़फोड़ भी की गई है

चोर मंदिर का मुख्य गेट का ताला सहित पांच ताला तोड़कर हजारों की चोरी कर ली है। मंदिर के अंदर रखे सामान को तोड़फोड़ करते हुए नुकसान पहुंचा है जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस आकर जांच कर रही है। सीसीटीवी द्वारा पहचान की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-Madhu Koda के बड़े बोल-टाईगर जिंदा है, चंपाई सोरेन ऊंट है और रामदास तो… 

वही बगल के शनि मंदिर में भी चोर ने प्रवेश किया स्थानीय जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोर चारदीवारी फांदकर अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसकर चोर ने तोड़फोड़ करते हुए हनुमान मंदिर में हजारों की चोरी कर ली है। घटनास्थल पहुंचे सेक्टर 12 थाना प्रभारी चोरी की घटना का जायजा लिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—–

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...