गुणवत्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री जयंत राज ने किया शुभारंभ

पटना : राजधानी पटना के अधिवेशन भवन के सभागार में बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा एक गुणवत्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने और संबंधित मानकों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत भवन निर्माण विभाग के मंत्री जयंत राज ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस अवसर पर मंत्री जयंत राज ने कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष महत्व है और राज्य सरकार इस दिशा में कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम न केवल सरकारी विभागों में बल्कि निजी क्षेत्र में भी गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। कार्यक्रम में कई अधिकारियों और इंजीनियरों ने हिस्सा लिया और भवन निर्माण की गुणवत्ता से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम ने इस अवसर पर अपनी विभिन्न परियोजनाओं और उनमें अपनाए जा रहे गुणवत्ता मानकों के बारे में भी जानकारी दी।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक ने कहा- भूमिहारों ने जहानाबाद में वोट नहीं दिया इसलिए नहीं जीते चंद्रवंशी

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...