मंत्री अशोक ने कहा- भूमिहारों ने जहानाबाद में वोट नहीं दिया इसलिए नहीं जीते चंद्रवंशी

पटना : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भूमिहार समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भूमिहारों ने जहानाबाद में वोट नहीं दिया इसलिए हमारे नेता चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी नहीं जीते। जहानाबाद भूमिहार सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अपनी बेटी की शादी भूमिहार घराने में की है और भूमिहार लोगों को अच्छे तरीके से जानता हूं। उन्होंने कहा कि भूमिहार नेता चुनाव के वक्त दिल्ली और कोलकाता चले जाते हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि कुछ लोग जात पात की राजनीत करते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने ऐसा कभी कहा कि जहां भूमिहार का गांव वहां सड़क नहीं बनेगा। लेकिन जब आप अतिपिछड़ा को बनाते हैं तो भूमिहार लोग भाग जाते है। भूमिहार लोग कहते है कि हम वोट नहीं देंगे। चौधरी ने कहा कि अभिराम शर्मा और राजू सिंह को छोड़ के हम किसी को बढ़िया भूमिहार का नेता को नहीं देखे जो चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए वोट मांगा।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक का तेजस्वी पर तीखा हमला, कहा- चूहा खाकर बिल्ली चली हज को

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।...

बोकारो में विस्थापितों ने क्यों निकाली डीसी और डीपीएलआर की शव...

Bokaro News: 'विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा' ने DPLR ऑफिस के पास ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बोकारो के डिप्टी कमिश्नर (DC) और DPLR विभाग के...

ऑपरेशन मुस्कान : गया पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के...

गयाजी : गया जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले...