Toll Plaza पर कर्मियों के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, राजद नेता पर लगा ये आरोप…

गोपालगंज: गोपालगंज में एक राजद के नेता की हनक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नेता अपने समर्थकों के साथ एक कार से टॉल प्लाजा पर पहुंचते हैं और टॉल कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए अचानक हाथ चलाते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी राजद नेता रंजीत यादव हैं जो टॉल कर्मियों पर कुछ गाड़ियों को बगैर टॉल के पार करवाना चाहते हैं।

बताया जा रहा है कि गोपालगंज के उचकागांव थाना के वृंदावन स्थित टॉल प्लाजा के मैनेजर दीपक सिंह के ऊपर आरोपी नेता ने अपनी कुछ गाड़ियों को बगैर टॉल के पार करने का दबाव बना रहे थे लेकिन टॉल कर्मियों ने उनकी बात नहीं मानी और जैसे ही एक पिक अप वाहन को टॉल के लिए रोका कि राजद नेता वहां पहुंच कर झड़प करने लगे और मारपीट की कोशिश भी की। टॉल के संवेदक दीपक सिंह ने राजद नेता के ऊपर जबरदस्ती दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

मैनेजर ने कहा कि उक्त नेता अक्सर अपनी कई गाड़ियों को बगैर टॉल दिए पार करवाते हैं और जब एक पिकअप को रोका गया तो पहुंच कर गाली गलौज और मारपीट की। घटना के वक्त मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि थावे के समीप वृंदावन स्थित टॉल प्लाजा पर कुछ लोगों ने कर्मियों के साथ बदतमीजी की है। टॉल मैनेजर ने उचका गांव थाना में आवेदन दे कर शिकायत की है, उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  DJ पर बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, प्रशासन ने कहा…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Toll Plaza Toll Plaza Toll Plaza

Toll Plaza

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...