Illegal Arms के साथ वायरल हुआ था वीडियो, गोपालगंज पुलिस ने दबोचा

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो युवकों के पास से दो रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस और 08 मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार दोनो युवक की पहचान शिवम मिश्रा और बलिराम सोनी के रूप में की गई। मीरगंज थाना क्षेत्र के नरयिनिया गांव निवासी अर्जुन मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमे शिवम मिश्रा और उसके दोस्त चारपहिया गाड़ी में हथियार का प्रदर्शन कर रहे है।

22 सेकेंड का वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चारपहिया गाड़ी में शिवम मिश्रा और उसके दो साथियों के पास हथियार का जखीरा है। तीनों युवक हथियार का प्रदर्शन कर रहे है और इसका एक साथी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है। वही दूसरा वीडियो बलिराम सोनी का है जो मीरगंज के एक शादी समारोह के आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में भोजपुरी गीत पर नर्तकी के साथ हथियार लहराते हुए डांस कर रहा है। दोनो वीडियो सोशल मीडिया में खूब वारयल हो रहा है।

दोनो वायरल वीडियो मीरगंज पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि एक युवक के द्वारा हथियार लहराते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था। मामले में मीरगंज पुलिस ने शिवम मिश्रा को एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और 6 सिम के साथ गिरफ्तार किया गया है। दूसरा वीडियो आर्केष्ट्रा का वायरल हुआ था उसमें बलिराम सोनी को एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। बाकी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Manish Verma ने ली जदयू की सदस्यता, कहा ‘नीतीश सरकार में अंधकार से प्रकाश में आया बिहार’

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Illegal Arms Illegal Arms Illegal Arms

Illegal Arms

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...

Mannan Malik Funeral: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को अंतिम श्रद्धांजलि, आज...

Mannan Malik Funeral: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक के निधन से धनबाद में शोक की लहर दौड़ गई...

राज्यपाल ने ‘कश्यप का जीवन दर्शन’ पुस्तक का किया लोकार्पण

पटना : पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में लेखक डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'कश्यप का जीवन...