Advertisment

CSP से लूट की कोशिश मामले में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में सीएसपी में लूट की कोशिश मामले में पुलिस ने छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को बलिया से गिरफ्तार की है। पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि पहले उन्होंने सीएसपी की रेकी की थी और तब लूटपाट के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और एक बदमाश पकड़ा गया।

मामले में मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के हाट बाजार के समीप ग्रामीण बैंक के सीएसपी में लूटपाट करने के लिए कुछ बदमाश पहुंचे थे लेकिन इस दौरान स्थानीय ग्रामीण बदमाशों से भिड़ गए। भागने के दौरान बदमाशों की गोली से ही एक बदमाश घायल हो गया जिसे लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ के आधार पर छापेमारी कर दो अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि लूटपाट की कोशिश की घटना का मास्टर माइंड आकाश कुमार नामक बदमाश है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बेटों की तरह ही बेटियों को भी दें शिक्षा- नैना कुमारी

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

CSP CSP

CSP

Highlights

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...