Banker से लूट मामले में 1 बदमाश गिरफ्तार, दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है पुलिस

पश्चिम चंपारण: बीते दिनों पश्चिम चंपारण में एक बैंक कर्मी से लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट में प्रयुक्त एक बाइक, एक देशी कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवक मटियरिया थाना क्षेत्र लक्षनौता निवासी मो साहेब मियां है। पुलिस पूछताछ में बैंक कर्मी से लूट मामले के दो अन्य आरोपी की भी पहचान की गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मामले में एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि बीते दिनों मटियरिया थाना क्षेत्र के बेलसंडी में बदमाशों ने एक बैंक कर्मी को गोली मार कर बाइक, बैग और मोबाइल लूट लिया था। बैंक कर्मी के बयान पर मटियरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई। एक विशेष टीम ने मामले में छानबीन करते हुए लूटपाट में शामिल एक बदमाश मो साहेब मियां को लूट में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने लूट में शामिल अन्य दो बदमाशों के बारे में बताया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Tejashwi ने लिखा ‘राम नाम सत्य है’ तो जदयू भाजपा पलटवार करते हुए कहा…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banker Banker Banker

Banker

JSCA Stadium Ranchi:रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला, वैभव...

 रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मुकाबला खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा...

Assistant Acharya Recruitment:सहायक आचार्य भर्ती में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 43...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती मामले में 43 सीटें सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। JSSC को अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल...

Jharkhand Ration Card:1 अक्टूबर से बंद होंगे झारखंड के 28.87 लाख...

 झारखंड में 1 अक्टूबर से राशन कार्ड और लाभुकों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। ई केवाईसी नहीं कराने पर अपात्र नाम हटाए जा...