IAS अमृत लाल मीणा ने मुख्य सचिव का किया पदभार ग्रहण, की सीएम से मुलाकात

पटना: आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा ने शनिवार को बिहार के मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्य सचिव का पद मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट भी की। वर्तमान मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा शनिवार को रिटायर हो गए जिसके बाद आईएएस अमृत लाल मीणा ने नए मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण किया। अमृत लाल मीणा केंद्रीय कोयला सचिव के रूप में कार्यरत थे जहां से बिहार सरकार के अनुरोध पर उन्हें मुक्त कर दिया गया है।

बता दें कि अमृत लाल मीणा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों का नजदीकी अधिकारी माना जाता है। अमृत लाल मीणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव और अपर मुख्य सचिव के पद भी रह चुके हैं। वे 10 सितंबर 2021 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे जिसके बाद बिहार सरकार के अनुरोध पर अब उन्हें मुक्त कर दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-        Molester को छेड़खानी पड़ी भारी, युवती ने कर दी जम कर पिटाई

IAS IAS

IAS

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...