Molester को छेड़खानी पड़ी भारी, युवती ने कर दी जम कर पिटाई

शेखपुरा: शेखपुरा में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना एक मनचले को बहुत ही भारी पड़ गया। युवती ने मनचले की डंडे से जम कर पिटाई कर दी वहीं स्थानीय लोग खड़े हो कर तमाशा देखते रहे। युवती की भर दम पिटाई के बाद स्थानीय लोगों ने मनचले से आइंदा किसी भी लड़के को नहीं छेड़ने की कसम खिला कर मुक्त कर दिया। मामले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवती एक मनचले की डंडे से पिटाई कर रही है वहीं आसपास के लोग लड़के की पिटाई देख रहे हैं।

लोगों ने बताया कि शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र की युवती को पढ़ने के लिए जाते वक्त युवक अक्सर छेड़ता था। शुक्रवार को भी मनचले ने युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की जिसके बाद युवती ने हंगामा मचाया और फिर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और युवती ने डंडे से मनचले की जम कर पिटाई कर दी। बाद में युवक ने माफ़ी मांगी और भविष्य में इस तरह की हरकत दुबारा नहीं करने का वादा किया तब लोगों ने उसे फिर छोड़ दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  2 Boys ने मरणासन्न स्थिति में युवती को पहुंचाया अस्पताल, पिता ने कहा…

शेखपुरा से कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Molester Molester

Molester

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...