श्याम रजक की आज होगी घर वापसी, RJD से दे दिया है इस्तीफा

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक खबर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री श्याम रजक आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होंगे। बिहार में कभी लालू प्रसाद यादव के खास रहे राम और श्याम की जोड़ी काफी चर्चित थी। राम यानी रामकृपाल यादव और श्याम यानी श्याम रजक दोनों ही अब राजद से अलग हो चुके हैं। पूर्व मंत्री श्याम रजक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दामन थामने जा रहे हैं। वो जनता दल यूनाइटेड में शामिल होंगे। जदयू के दफ्तर में एक सितंबर को मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में शयाम रजक का पार्टी में स्वागत किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री रत्नेश सदा और मंत्री सुनील कुमार मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े : ‘Chess का शौक नहीं था, इसलिए धोखा खा गया’, लालू के करीबी श्याम रजक ने छोड़ी राजद

यह भी देखें :

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...