पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजद छोड़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) में आए श्याम रजक को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। श्याम रजक को जदयू ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। बिहार विधान परिषद के सदस्य व जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने एक लेटर जारी कर इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि इस माह की शुरुआत में ही श्याम रजक पटना में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा समेत कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में फिर से शामिल हुए थे। संजय झा ने कहा कि जमीनी स्तर पर समर्थन वाले नेता रजक के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, खासकर राज्य के महादलितों के बीच, जिन्हें नीतीश कुमार ने एक अलग श्रेणी के रूप में मान्यता दी है।

यह भी पढ़े : ‘सैदपुर पटना में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का हो रहा है निर्माण’
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















