Breaking : JDU में शामिल हुए पूर्व मंत्री श्याम रजक

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। राजद के पूर्व नेता व पूर्व मंत्री श्याम रजक जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए हैं। जदयू प्रदेश कार्यालय में उनका मिलन समारोह किया गया। श्याम रजक को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री जमा खान और मंत्री रत्नेश सदा की मौजूदगी में वह जदयू में शामिल हुए।

आपको बता दें कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आज जनता दल यूनाइटेड में घर वापसी कर ली है। बता दें जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उनको सदस्यता दिलाई। जदयू का सदस्यता ग्रहण करते ही श्याम रजक ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर कई गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमें सीएम नीतीश कुमार के आदर्शों पर चलना है और पार्टी को आगे बढ़ाना है।

यह भी देखें :

स्वाभिमान सम्मान के साथ समझौता नहीं – श्याम रजक

जदयू की सदस्यता लेने के बाद पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। समाज के लिए सीएम नीतीश कुमार ने काम किया। समाज की अंतिम पंक्ति के लिए सीएम ने काम किया। राजद में समाजवाद और परिवारवाद में बदल गया। राजद में राजनीति सिर्फ धन के लिए होती है।

यह भी पढ़े : श्याम रजक की आज होगी घर वापसी, RJD से दे दिया है इस्तीफा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...