Police Lockup से फरार बदमाश को पुलिस ने दुबारा दबोचा, मादक पदार्थ…

पटना: बिहार में अपराध चरम पर है। पुलिस कार्रवाई तो करती है लेकिन इधर कई घटनाएं सामने आ चुकी है जब पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया राजधानी पटना में जब पीरबहोर थाना के हाजत में बंद एक बदमाश फरार हो गया। बदमाश के फरार होने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे।

हालांकि राहत की बात है कि पुलिस ने फरार आरोपी को महज 48 घंटे के अंदर राजधानी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से दुबारा गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बेउर जेल से पटना कोर्ट में पेशी के लिए लाये गए एक कैदी को युवक गांजा देने आया था तभी सिविल कोर्ट के गेट नंबर दो पर सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया था और पीरबहोर थाना की पुलिस को सौंप दिया था। पीरबहोर थाना के हाजत से उक्त आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि पेशी के लिए आये एक बंदी को वह गांजा देने आया था तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-       नालंदा में RJD का धरना प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने कहा ‘तेजस्वी यादव ने…’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Police Lockup Police Lockup

Police Lockup

Jharkhand High Court Calendar 2027: झारखंड हाईकोर्ट का 2027 कैलेंडर जारी,...

Jharkhand High Court Calendar 2027, रांची: अदालतों में कामकाज की तारीखें और छुट्टियां पहले से तय होना न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है।...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak: कोडरमा के जय प्रकाश ने...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak, कोडरमा: जब रास्ते में बर्फ की मोटी परत हो, सामने खड़ी चट्टानें हों और हर कदम पर मौसम...

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर लेवल से ऊपर, 500 से ज्यादा...

Jamshedpur Flood Alert: रात के अंधेरे में जब घरों में पानी घुसना शुरू हुआ तो कई परिवारों के सामने सामान बचाने से ज्यादा चिंता...