रोहतास के दौरे पर जाएंगे CM नीतीश, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे शिलान्यास

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी दो सितंबर को रोहतास के दौरे पर जाने वाले हैं। करीब 1380 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डैम और वार्ट ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके जरिए रोहतास जिला के डेहरी और सासाराम सहित औरंगाबाद शहर को भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। सीएम नीतीश बस्तीपुर में बिहार सरकार की तरफ से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के कैंप का भी निरीक्षण करेंगे और सुजानपुर में हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही तुतला स्थित भवानी धाम भी जाएंगे। सीएम नीतीश भैंसहा पंचायत में एक जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ

आपको बता दें कि एनीकट में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और डैम से मूल टंकी में पानी सप्लाई होगी, जो घरों तक पहुंचेगी। डेहरी के ईएसआई अस्पताल, न्यू सिधौली, 12 पत्थर, पीएचईडी धनटोलिया, चित्रगुप्त मैदान, बीएमपी कैंपस और बस्तीपुर भैसहां पंचायत में स्थित पानी टंकी को पानी आपूर्ति होगी, जिसके जरिए शहर के सभी वार्डों को लाभ पहुंचेगा। सतही जल का उपयोग करते पेयजल उपलब्ध कराने की इस योजना के द्वारा औरंगाबाद जिले के बारुण स्थित मजुराही संप में फीड किया जाएगा।

यह भी पढ़े : बिहार के इन इन जिलों में आज वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना, IMD का अलर्ट

यह भी देखें :

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...