लालू राज में अपराधी Gun दिखा लूटते थे, नीतीश राज में अधिकारी कलम दिखा कर- PK

कैमूर: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नई पार्टी के गठन को लेकर जिलों का दौरा कर रहे हैं। प्रशांत किशोर इसी क्रम में मंगलवार को कैमूर पहुंचे जहां उन्होंने भभुआ सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज लोग कहते हैं कि जंगलराज है तो सही ही कह रहे हैं। लालू राज में अपराधी हथियार दिखा कर लोगों को लूटते थे लेकिन नीतीश राज में अधिकारी कलम दिखा कर लोगों को लूट रहे हैं।

नीतीश के अधिकारी खुलेआम कहते हैं कि आप पत्रकार हैं या जनप्रतिनिधि इससे फर्क नहीं पड़ता आपको काम करवाने के लिए पैसा लगेगा ही। इस दौरान प्रशांत किशोर बिहार की शराब नीति पर भी हमलावर रहे और कहा कि बिहार में कहने के लिए शराबबंदी है लेकिन आज के परिवेश में आप गांवों में जा कर देखिये छोटे बच्चे से शराब माफिया शराब की होम डिलीवरी करवा रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Naubatpur में जमीन देखने गए चाचा भतीजा डूबे आहर में, दोनों की मौत

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Gun Gun

Gun

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...