Advertisment

छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी, घाटों पर गोताखोर औऱ एसडीआरएफ तैनात

कटिहार : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कटिहार नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शांतिपूर्ण और भाईचारा के साथ छठ मनाने का निर्देश दिया गया. घाटों पर साफ-सफाई को लेकर बैठक में चर्चा पर एसडीओ ने बताया कि सभी घाटों पर युद्ध स्तर से साफ-सफाई की गई. नदी में जहां पानी अधिक है वैसे स्थान को चिन्हित किया गया है.

पानी की अधिक गहराई वाले स्थल को बांस बल्लियों से घेराबंदी करते हुए लाल झंडा लगाकर चिन्हित किया गया है. सभी छठ घाट पर लाइट की व्यवस्था भी की गई है. घाटों पर छठ व्रतियों के लिए कपड़ा बदलने की व्यवस्था की गई है ताकि छठ व्रती महिलाओं को कपड़े बदलने में सुविधा हो सके. सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय गोताखोर, एसडीआरएफ टीम के साथ पुलिस बल की तैनाती छठ घाटों पर की जा रही है. इसके अलावा शहर के चौक चौराहों पर भी पुलिस बल भी तैनात रहेंगे.

रिपोर्ट : श्याम

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...